Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सोनपुरी पंचायत में आवास भुगतान घोटाले की आशंका! हितग्राहियों को नहीं मिला पूरा मनरेगा भुगतान, रोजगार सहायक ने फोन काटा

सोनपुरी पंचायत में आवास भुगतान घोटाले की आशंका! हितग्राहियों को नहीं मिला पूरा मनरेगा भुगतान, रोजगार सहायक ने फोन काटा

 

(Ecoindiatoday)कोरबा जिले के जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुरी में प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा भुगतान से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आवास पूर्ण होने के बावजूद उन्हें निर्धारित मनरेगा भुगतान नहीं मिला है, जिससे पंचायत में भ्रष्टाचार की आशंका गहरा गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीण सुख सिंह ने बताया कि उनका प्रधानमंत्री आवास पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक उन्हें पूरा मनरेगा भुगतान प्राप्त नहीं हुआ। वहीं गंगा बाई ने बताया कि उनका प्रधानमंत्री आवास दो वर्ष पूर्व स्वीकृत हुआ था और मकान पूर्ण होकर जियो टैग भी हो चुका है, बावजूद इसके उन्हें मनरेगा मद से केवल 15 हजार रुपये ही मिले हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जब आवास निर्माण पूरा हो चुका है, तो आखिर उनका पूरा भुगतान अब तक क्यों नहीं किया गया। यह सवाल पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

इस संबंध में जब जिम्मेदार कर्मचारी एवं रोजगार सहायक राजेश्वरी तंवर से जानकारी लेने संपर्क किया गया, तो उन्होंने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है।

सूत्रों के मुताबिक पंचायत में बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं की चर्चा है। आरोप यह भी है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगति दिखाने के लिए कई अपूर्ण मकानों को दस्तावेजों में पूर्ण दर्शाया जा रहा है, जबकि जिन हितग्राहियों के मकान वास्तव में पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें भी मनरेगा भुगतान से वंचित रखा जा रहा है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करता है या नहीं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हितग्राहियों के हक पर किसी और ने डाका डाला है या फिर यह महज प्रशासनिक लापरवाही का मामला है

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.