Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

सुशासन तिहार 2026- विष्णु सरकार की पहल से किसानों को मिल रहा संबल और समाधान,,,ग्राम गिधौरी के किसान दीनदयाल यादव को मिला 1.5 एचपी विद्युत पंप

सुशासन तिहार 2026- विष्णु सरकार की पहल से किसानों को मिल रहा संबल और समाधान

ग्राम गिधौरी के किसान दीनदयाल यादव को मिला 1.5 एचपी विद्युत पंप

(Ecoindiatoday)कोरबा 13 मई 2026

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब धरातल पर प्रभावी रूप से साकार होती नजर आ रही हैं। किसानों और अन्नदाताओं को नई ऊर्जा, मजबूत संबल एवं कृषि क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिल रही है। सरकार की पहल से ग्रामीण जीवन में खुशहाली और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है।

इसी क्रम में ग्राम गिधौरी निवासी 52 वर्षीय दीनदयाल यादव की समस्या का समाधान भी जनसमस्या निवारण शिविर में किया गया।  यादव खेती के साथ-साथ सिलाई कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास लगभग दो से ढाई एकड़ कृषि भूमि है, जहां वे खेती कार्य करते हैं। खेती ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन होने के बावजूद सिंचाई की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से उन्हें लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। परिवार की जिम्मेदारियों और बच्चों के पालन-पोषण के बीच खेती को बेहतर बनाने की उनकी इच्छा लगातार बनी हुई थी।
सुशासन तिहार के शिविर में उनकी समस्या को गंभीरता से समझते हुए कृषि विभाग द्वारा उन्हें 1.5 एचपी का विद्युत पंप प्रदान किया गया। लगभग 15 हजार 875 रुपये मूल्य के इस विद्युत पंप से अब उनके खेतों में सिंचाई कार्य सुगमता से हो सकेगा तथा कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी विद्युत पंप मिलने से श्री यादव के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और शासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की वास्तविक समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ समझते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने बताया कि खेती में सिंचाई की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का निराकरण होने से अब खेती कार्य सुगम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और लाभकारी साबित हो रही है, जिससे न केवल कृषि कार्यों को नई गति मिल रही है, बल्कि किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.