Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

IMG 20260509 WA0025

गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के दिये निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

(Ecoindiatoday)कोरबा 09 मई 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पसरखेत में बाला मॉडल के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
कलेक्टर ने जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ खगेश निर्मलकर को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रत्येक चरण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के अनुकूल शिक्षण-सीखने के वातावरण को ध्यान में रखते हुए बाला मॉडल के सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप अभियंता, तथा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की और यह आश्वासन दिया कि कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाएगा।

बाला मॉडल एक बाल-केन्द्रित शिक्षण अवधारणा है, जिसमें भवन और परिसर को ही सीखने का माध्यम बना दिया जाता है। इसमें रंग, आकार, चित्र, चार्ट, गतिविधियाँ, खेल और स्थानीय प्रसंगों को शामिल करके ऐसा वातावरण तैयार किया जाता है, जिससे बच्चे खेल-खेल में सीखते हैं।
स/कमलज्योति

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.