भाजपा जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा के जिला युवा मोर्चा महामंत्री बने ऋषभ गिरी गोस्वामी, समर्थकों में खुशी की लहर

भाजपा जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा के जिला युवा मोर्चा महामंत्री बने ऋषभ गिरी गोस्वामी, समर्थकों में खुशी की लहर
(Ecoindiatoday)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मान. किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) मान. पवन साय जी की सहमति तथा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष माननीय डॉ. सनम जागड़े जी के अनुमोदन और भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष मान. गोपाल मोदी जी की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

घोषित सूची में ऋषभ गिरी गोस्वामी को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा का जिला युवा मोर्चा महामंत्री नियुक्त किया गया है। ऋषभ गिरी गोस्वामी संगठन में सक्रियता, मेहनत और सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी संगठन को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जैसे ही ऋषभ गिरी गोस्वामी को जिला युवा मोर्चा महामंत्री बनाए जाने की खबर सामने आई, उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य और प्रभावी ढंग से किया जाएगा।
Live Cricket Info







