Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सीतामढ़ी में घर के पाइप लाइन में बैठा विशाल काय अजगर, सुबह उठते ही नजर पड़ी तो देख कर होश उड़ गए जितेंद्र सारथी ने किया सफल रेस्क्यु।

सीतामढ़ी में घर के पाइप लाइन में बैठा विशाल काय अजगर, सुबह उठते ही नजर पड़ी तो देख कर होश उड़ गए जितेंद्र सारथी ने किया सफल रेस्क्यु।

(Ecoindiatoday) कोरबा के सीतामढ़ी कुम्हार मोहल्ला में एक व्यक्ति के घर के पाइप में आज सुबह करीब 5 बजे एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया,घर वालों ने तुरंत इसकी सूचना वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय संस्था वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) एवं रेस्क्यु विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी को दी जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं।

सूचना मिलते ही नोवा नेचर की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद करीब 9 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यु कर उसे थैले में रखा गया। इसके पश्चात वन विभाग को सूचना देकर अजगर को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।
अजगर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। मीडिया के माध्यम से भी जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई, जिससे लोगों में वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जितेंद्र सारथी ने लोगो में आए वन्य जीवों के प्रति जागरूकता के लिए विशेष तौर पर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया का आभार व्यक्त किया हैं साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि वे सांपों एवं अन्य वन्यजीवों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत अजगर अनुसूची-1 (Schedule-I) का संरक्षित जीव है, जिसे पकड़ना, मारना या उसके साथ छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.