कुसमुंडा परियोजना में बीएमएस का बिगुल: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 मई को विशाल धरना, वाहन बंदी पर प्रबंधन घिरा

कुसमुंडा परियोजना में बीएमएस का बिगुल: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 मई को विशाल धरना, वाहन बंदी पर प्रबंधन घिरा


(Ecoindiatoday)कल दिनांक 18/05/2026 को एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन बीएमएस श्रम संघ द्वारा 13 बिंदु मांग पर किया जा रहा है जिसमें प्रमुख बिंदु खान परिसर में एक mtk से दूसरे mtk वाहन पूर्व की भांति चालू किया जाए, बीते दिनांक 15/05/2026 की बैठक में प्रबंधन द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि उनके द्वारा वाहन चालू पर कोई भी निर्णय नहीं लेगा वहीं बीएमएस श्रम संघ कुसमुंडा प्रबंधन को स्पष्ट रुख कर दिया है कि मजदूर हितार्थ को ध्यान में रखते हुए पूर्व की भांति वाहन व्यवस्था चालू होने तक अपना आंदोलन यथावत रखेगा और प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए वाहन बंदी के नाम पर बस मालिक को पालने वाला स्कीम बताया है जो 10 वर्ष से अधिक पुराने है और खड़ा कर बिल ले रहे हैं और चोरी के नाम से वाहन बंदी किया गया और डीजल चोरी का गलत रिपोर्टिंग ऊपर प्रबंधन को दिया जा रहा है का सीधे आरोप प्रबंधन को दिया है अब धीरे धीरे कुसमुंडा परियोजना के सबसे बड़े श्रम संघ जो पिछले 20 वर्ष से एक न का ताज पहने हुए कर्मचारियों का विशाल समर्थन प्राप्त तो कर रहा है परन्तु इसके अलावा इंटक का पहला व बड़ा समुदाय बीएमएस को पत्र के माध्यम से अपना पूर्ण समर्थन भी कर रहा है इंटक का स्पष्ट कहना है बीएमएस श्रम संघ यह आंदोलन मजदूर हित में कर रहा है हमे उनका समर्थन करना चाहिए बाकी अन्य संगठन जो प्रबंधन का समर्थन कर रहे हैं उनको मजदूर हितार्थ को ध्यान देना चाहिए।
Live Cricket Info







