Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा का उत्सव: भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने फहराया तिरंगा

संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा का उत्सव: भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने फहराया तिरंगा

संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा का पर्व है गणतंत्र दिवस – गोपाल मोदी

77 वें गणतंत्र दिवस पर गोपाल मोदी का संदेश—राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए हर कार्यकर्ता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

(Ecoindiatoday )कोरबा। भारतीय गणतंत्र की 77वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर 26 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज टीपी नगर कोरबा में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी ने विधिवत तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता-अखंडता का प्रतीक हैं। यह दिन हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानकर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के साथ वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस खास अवसर पर रायपुर संभाग के संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, अशोक चालवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.