Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का गरिमामय आयोजन

जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का गरिमामय आयोजन

IMG 20260125 WA0023

शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों में गूंजा लोकतंत्र का संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

IMG 20260125 WA0021
(ecoindiatoday )भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जिले भर में ’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त विकासखंडों, तहसीलों, संकुलों सहित शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विद्यालयों, मतदान केंद्रों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।
सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को लोकतंत्र के प्रति निष्ठा की सामूहिक शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से सभी ने निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया।
मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत जिले के विभिन्न संस्थानों में रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली, प्रेरणादायक नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग के माध्यम से मतदान की महत्ता को प्रदर्शित किया। इन गतिविधियों के माध्यम से नए और युवा मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इसी कड़ी में भैंसमा स्थित स्व. प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय, शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाफा, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल कुसमुंडा और केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा सहित जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भी कार्यरत कार्मिकों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। जिला प्रशासन द्वारा इन आयोजनों के सफल संपादन के साथ ही शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

 

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.