सड़क सुरक्षा माह: एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों का दिया गया प्रशिक्षण, जागरूकता पर जोर

सड़क सुरक्षा माह: एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों का दिया गया प्रशिक्षण, जागरूकता पर जोर
(ecoindiatoday )कोरबा, 24 जनवरी। सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत कोरबा जिले में यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने कैडेट्स को न केवल नियमों का पालन करने, बल्कि समाज में दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
कोरबा में एनसीसी छत्तीसगढ़ बटालियन-1 की स्थापना पिछले वर्षों में की गई है, जो कोरबा सहित आसपास के कई जिलों के कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 200 एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा कैंपेन के माध्यम से सड़क पर सुरक्षित चलने के नियमों, संकेतों और सावधानियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु और घायल होने की घटनाएं सामने आई हैं। इन आंकड़ों को कम करने के लिए स्थानीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एनसीसी कैडेट्स से अपेक्षा की गई कि वे स्वयं जिम्मेदार नागरिक बनें और सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक
Live Cricket Info







