मिनिमाता गर्ल्स कॉलेज में चोरी का बड़ा खुलासा, 1 आरोपी गिरफ्तार और 3 नाबालिग संरक्षण में
मिनिमाता गर्ल्स कॉलेज में चोरी का बड़ा खुलासा, 1 आरोपी गिरफ्तार और 3 नाबालिग संरक्षण में
मानिकपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एल्युमिनियम फ्रेम समेत चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद
(Ecoindiatoday)कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के मिनिमाता गर्ल्स कॉलेज परिसर में हुई चोरी का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने मामले में एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मिनिमाता गर्ल्स कॉलेज में चोरी की सूचना मिलने के बाद मानिकपुर पुलिस ने संदिग्धों की पतासाजी शुरू की। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और चोरी की वारदात का खुलासा किया।
चोरी का एल्युमिनियम और लोहे का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कॉलेज से चोरी किए गए एल्युमिनियम के फ्रेम, एल्युमिनियम एवं लोहे का अन्य सामान बरामद किया है। इसके साथ ही चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए सब्बल, पेचकस सहित अन्य औजार भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार प्रकरण में अपराध क्रमांक 699/2026, धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की शीघ्र पतासाजी, गिरफ्तारी और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता भी सामने आई है।
Live Cricket Info






