Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण महाभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प

(Ecoindiatoday)कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का समापन उत्साह, अनुशासन एवं वैचारिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प का विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम् एवं वर्ग गीत के माध्यम से प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हुए।
प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली, कार्यकर्ता निर्माण, राष्ट्रवाद एवं जनसेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता अनिल केसरवानी जी ने “प्रशिक्षण वर्ग का महत्व एवं विचार परिवार” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की वैचारिक मजबूती पर प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी ने की। अगले सत्र में “कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण एवं दायित्व” विषय पर भूपेंद्र सवन्नी जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन में अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भाव का संदेश दिया। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. राजीव सिंह ने की। देश के समक्ष चुनौतियां” विषय पर आयोजित सत्र में मुख्य वक्ता रामकुमार भट्ट ने वर्तमान सामाजिक एवं राष्ट्रीय परिस्थितियों पर अपने विचार रखे, अध्यक्षता मीना शर्मा ने की। “छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर” विषय पर अभिषेक शुक्ला जी ने प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं एवं सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार सिंह ने की। इसके पश्चात “हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान — एकात्म मानववाद एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद” विषय पर प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी माननीय डॉ. अवधेश जैन जी ने विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि एवं राष्ट्रवादी सोच को स्पष्ट किया। इस सत्र की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन जी ने की। वहीं “कार्य पद्धति” विषय पर पूर्व सांसद माननीय  चुन्नीलाल साहू जी ने संगठन की कार्यशैली, अनुशासन एवं जनसंपर्क अभियान की रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता भोजराम देवांगन जी ने की। मीडिया प्रबंधन एवं संवाद विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में सुशांत शुक्ला जी रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदयाल उईके के ने की बुथ प्रबंधन पर सुनील पिल्लई मुख्य वक्ता के रूप में रहे वह अध्यक्षता ज्योति वर्मा ने की। भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता के रूप में नंदन जैन एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल मोदी जी ने की। पूरे दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता निर्माण, राष्ट्रहित एवं आगामी जनसंपर्क अभियानों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसेवा, संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.