तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा, चालक की बाल-बाल बची जान

तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा, चालक की बाल-बाल बची जान
(Ecoindiatoday)कटघोरा से चिरमिरी मार्ग पर कोयले से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर टर्निंग के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब वाहन मोड़ पर संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info








