पर्यावरण सेवा सप्ताह: जल संरक्षण को लेकर नगर निगम कोरबा की पहल

पर्यावरण सेवा सप्ताह: जल संरक्षण को लेकर नगर निगम कोरबा की पहल
(Ecoindiatoday)दिनांक 18 अप्रैल 2026 को लायंस क्लब इंटरनेशनल टीम एवं नगर निगम कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक “पर्यावरण सेवा सप्ताह” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत आम जनता को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का विशेष प्रयास किया जा रहा है।
नगर निगम की टीम ने लोगों से अपील करते हुए बताया कि “पानी बचाएं” केवल एक नारा नहीं, बल्कि आज की सबसे बड़ी जरूरत है। नागरिकों को समझाया गया कि नल को बेवजह खुला न छोड़ें और उपयोग के बाद तुरंत बंद करें। पानी की टंकी भरने पर मोटर बंद करना, सब्जियों को एक बर्तन में धोकर उसी पानी का पौधों में उपयोग करना जैसे छोटे-छोटे कदम बड़े बदलाव ला सकते हैं।
इसके अलावा आर.ओ. से निकलने वाले वेस्ट पानी का उपयोग सफाई में करने, बारिश के पानी का संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) अपनाने और गाड़ी धोने के लिए पाइप की बजाय बाल्टी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। फर्श धोते समय भी कम पानी के उपयोग पर जोर दिया गया।
इस अभियान के माध्यम से नगर निगम ने नागरिकों से जल संरक्षण की आदत अपनाने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की है।
Live Cricket Info








