Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

गणतंत्र दिवस पर कोरबा वन मंडल की झांकी ने दिया भारतीय पैंगोलिन संरक्षण का सशक्त संदेश में रहा द्वितीय स्थान, वहीं प्रोफेशनल परेड में भी वन विभाग ने द्वितीय स्थान में मारी बाजी।

गणतंत्र दिवस पर कोरबा वन मंडल की झांकी ने दिया भारतीय पैंगोलिन संरक्षण का सशक्त संदेश में रहा द्वितीय स्थान, वहीं प्रोफेशनल परेड में भी वन विभाग ने द्वितीय स्थान में मारी बाजी।

IMG 20260127 WA0032
(Ecoindiatoday )कोरबा– 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय में कोरबा वन मंडल द्वारा प्रस्तुत की गई भारतीय पैंगोलिन Indian Pangolin(कहट) संरक्षण पर आधारित जागरूकता झांकी ने जनमानस का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस झांकी के माध्यम से आम नागरिकों को भारतीय पैंगोलिन के महत्व, उसके पारिस्थितिक योगदान, अवैध शिकार, गैरकानूनी व्यापार तथा वर्तमान खतरों के बारे में प्रभावी संदेश दिया गया।

IMG 20260127 WA0031
यह झांकी कटघोरा एवं कोरबा वन मंडल के वरिष्ठ वन अधिकारियों के मार्गदर्शन में तैयार की गई, जिसमें वन विभाग के मैदानी अमले की सक्रिय भागीदारी रही। झांकी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को यह समझाना था कि भारतीय पैंगोलिन एक संरक्षित और संकटग्रस्त वन्यजीव है, जिसकी तस्करी और अवैध शिकार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
झांकी में पैंगोलिन के प्राकृतिक आवास, उसकी विशिष्ट शल्क (scales), कीट नियंत्रण में उसकी भूमिका तथा मानव गतिविधियों से उत्पन्न खतरों को रचनात्मक और शैक्षणिक रूप में दर्शाया गया। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि वन्यजीवों का संरक्षण ही जैव विविधता और स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र की आधारशिला है।
वहीं 26 जनवरी के अवसर पर परेड में कोरबा वन मंडल ने भाग लिया जिसमें वन रक्षकों (Forest Guards) ने भी अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके लिए कोरबा वन मण्डल को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वन विभाग को इस वर्ष दो ट्रॉफी मिलना वन विभाग के डीएफओ प्रेमलता यादव एवं निशांत कुमार के का कुशल मार्गदर्शन एसडीओ आशीष खेलवार एवं सूर्यकांत सोनी के निगरानी में कोरबा रेंजर मृतुन्जय शर्मा, कमलेश कुम्हार,अर्जुन कंवर, जितेंद्र सारथी, सिद्धांत जैन आदि लोगों की विशेष भूमिका रही भारतीय पोंगलिन के झाकी को कुछ दिनों में कड़ी मेहनत से तैयार करना वही प्रोफेशनल परेड में उत्कृष्ट स्थान आने के लिए लगातार रिहल्सल करना सफल रहा, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र रहे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.