इंस्टाग्राम विवाद में युवती ने किया कीटनाशक का सेवन, हालत गंभीर

इंस्टाग्राम विवाद में युवती ने किया कीटनाशक का सेवन, हालत गंभीर
पारिवारिक कलह और प्रताड़ना से तंग आकर 23 वर्षीय महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कोरबा। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के कारण पारिवारिक विवाद का एक और गंभीर मामला सामने आया है। पड़ोसी जिले रायगढ़ के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय चमेली विश्वास ने फसलों में कीट प्रकोप नियंत्रण के लिए उपयोग किए जाने वाले कीटनाशक 404 की कुछ मात्रा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा उसे तत्काल कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है पीड़िता के साथ उसका पति सुमित विश्वास और अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल मेमो के आधार पर पीड़िता का बयान दर्ज करने का प्रयास किया है तथा परिजनों से भी पूछताछ की गई है इंस्टाग्राम बना विवाद की वजह जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों से सुमित और चमेली के बीच पारिवारिक कारणों को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। प्रताड़ना के आरोप भी सामने आए, जिसके चलते दशहरा के बाद चमेली अपने मायके चली गई थी। काफी समय बाद पंचायत हुई, जिसमें पति की गारंटी पर उसे ससुराल भेजने का निर्णय लिया गया कुछ दिनों तक हालात सामान्य रहे, लेकिन इसके बाद इंस्टाग्राम को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। चोरी-छिपे किसी अन्य व्यक्ति से चैट करने की बात सामने आने पर पति द्वारा पूछताछ की गई, जिससे विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि इसी से आहत होकर चमेली ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
सात साल पहले हुआ था विवाह, दो बच्चों की मां है पीड़िता चमेली विश्वास की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। बच्चों के संरक्षण को लेकर भी पहले दंपत्ति के बीच कई बार चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। वर्तमान में महिला के शरीर से जहर का प्रभाव कम करने के लिए जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं पति का बयान: पुराने विवाद भूलने को कहा था पीड़िता के पति सुमित विश्वास ने बताया कि दशहरा के दौरान हुए विवाद में उसने गुस्से में दो-चार थप्पड़ मारे थे। बाद में समाज के लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और पत्नी की घर वापसी हुई। उसने पुराने विवाद भुलाने और नया जीवन शुरू करने की बात कही थी सुमित के अनुसार, मोबाइल और इंस्टाग्राम के उपयोग तथा किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत को लेकर फिर विवाद हुआ। पत्नी ने मोबाइल टूटने की बात कही थी, जिस पर नया मोबाइल दिलाने की बात हुई। बाद में यह बात गलत निकली और इसी विवाद के बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
मां का आरोप: बेटी सुरक्षित नहीं, ससुराल नहीं भेजेंगे पीड़िता की मां तरूलता विश्वास ने आरोप लगाया कि दामाद लंबे समय से उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी रिश्तों को सुधारने की कोशिश की गई, लेकिन हालात फिर बिगड़ गए उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि बेटी ससुराल में सुरक्षित रहेगी,
इसलिए वे उसे वापस भेजने के पक्ष में नहीं हैं।
Live Cricket Info








