Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

सजग कोरबा–सतर्क कोरबा अभियान के तहत 11 नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹22 हजार का जुर्माना

 सजग कोरबा–सतर्क कोरबा अभियान के तहत 11 नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹22 हजार का जुर्माना

(Ecoindiatoday)कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ सघन कार्रवाई करते हुए 11 नाबालिगों को मोटरसाइकिल और स्कूटी चलाते हुए पकड़ा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।

IMG 20260730 WA0002 IMG 20260730 WA0001
यातायात थाना पुलिस ने मोटरयान अधिनियम के तहत सभी 11 नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 22 हजार रुपये का समन शुल्क अधिरोपित किया। इसके साथ ही उनके अभिभावकों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने की समझाइश दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस का कहना है कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण भी है। इसलिए जागरूकता अभियान के साथ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.