Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

ब्रेकिंग न्यूज़,,, ASI के बेटे को गाडी से कुचलने वाला मुख्य आरोपी को पुलिस की गिरफ्त में,,, देखे वीडियो

 ब्रेकिंग न्यूज़,,, ASI के बेटे को गाडी से कुचलने वाला मुख्य आरोपी को पुलिस की गिरफ्त में,,, देखे वीडियो

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर क्षेत्र के हत्या के प्रकरण का खुलासा

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में गठित विशेष टीमों की संयुक्त कार्रवाई से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीसीटीवी, टेक्निकल साक्ष्य एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के समन्वय से मिली सफलता

मानिकपुर हत्या प्रकरण के साथ बलगी डकैती प्रकरण में भी आरोपी की संलिप्तता उजागर

(Ecoindiatoday)कोरबा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर क्षेत्र में घटित हत्या के गंभीर प्रकरण में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी शुभम सिंह बघेल निवासी साकेत कॉलोनी जमनीपाली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 06-07 जून 2026 की दरमियानी रात उसके परिचित चन्द्रमणि रात्रे उर्फ दादू को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से बोलेरो वाहन से गंभीर चोट पहुंचाई गई थी, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 500/2026 धारा 109, 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रकरण के शीघ्र खुलासे हेतु अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों को सीसीटीवी जांच, तकनीकी साक्ष्य संकलन, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस विकसित करने की जिम्मेदारी दी गई।

पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास करते हुए घटना से संबंधित 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तथा 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। तकनीकी विश्लेषण एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी राजेन्द्र साहू उर्फ कुनाल साहू पिता लक्ष्मी प्रसाद साहू उम्र 22 वर्ष निवासी कड़ारी थाना बाराद्वार जिला सक्ती, हाल मुकाम एम-299 विकास नगर कुसमुंडा थाना कुसमुंडा जिला कोरबा की संलिप्तता पाई गई।

पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथी योगेन्द्र बघेल उर्फ योगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG-12 BD-5025 को जप्त किया गया।

विवेचना के दौरान यह भी तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी उसी दिनांक को थाना बाकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत बालगी में घटित डकैती की घटना में भी संलिप्त था। उक्त डकैती प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा घटना में प्रयुक्त वेन्यू कार एवं स्कूटी वाहन को पुलिस द्वारा जप्त किया गया था। वर्तमान आरोपी की गिरफ्तारी से उक्त प्रकरण में भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

गिरफ्तार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी का न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी एवं अन्य साक्ष्यों के संबंध में विवेचना जारी है।

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में गठित टीमों द्वारा किए गए अथक प्रयास, सीसीटीवी विश्लेषण, तकनीकी जांच एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.