छुरी कला का छात्र अब अंतरिक्ष की ओर: ‘युविका’ में चयन से बढ़ा जिले का मान

छुरी कला का छात्र अब अंतरिक्ष की ओर: ‘युविका’ में चयन से बढ़ा जिले का मान

(Ecoindiatoday)कोरबा, 21 अप्रैल 2026।
पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरी कला के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण रहा, जब कक्षा 10वीं के छात्र सार्थक कंवर को प्रतिष्ठित “युविका (YUVIKA)” कार्यक्रम हेतु चयनित होने पर जिला – कोरबा कलेक्टर कुणाल दुतावत’ जी द्वारा सम्मानित किया गया।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्पेस साइंस और तकनीक से रूबरू होने के लिए ‘युविका’ (युवा विज्ञानी कार्यक्रम )की शुरुआत की,जिससे छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां को जानने का मौका मिलेगा। ‘ युविका ‘ कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 9वीं के छात्रों को कम उम्र में ही अंतरिक्ष विज्ञान और कार्यक्रम से जोड़ना है, ताकि वे आगे चलकर विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बना सकें।
इसी क्रम में, छात्र सार्थक कंवर का चयन श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) स्थित ,सतीश धवन स्पेस सेंटर, में आयोजित होने वाले 15 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु किया गया है। वे दिनांक 10 मई से 22 मई 2026 तक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. असद अहमद ने प्रार्थना सभा में छात्र सार्थक तंवर को सम्मानित करते हुए , उन्हें शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इस प्रकार के अवसरों के लिए प्रेरित किया।
सार्थक तंवर की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
Live Cricket Info








