रात्रि गश्त में पुलिस की तत्परता, चोरी की वाशिंग मशीन बरामद – आरोपी फरार

रात्रि गश्त में पुलिस की तत्परता, चोरी की वाशिंग मशीन बरामद – आरोपी फरार
(Ecoindiatoday)कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की वाशिंग मशीन बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है।
24-25 मार्च की दरमियानी रात पुलिस टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बायपास रोड से सर्वमंगला बस स्टैंड की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति वाशिंग मशीन लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर वह मशीन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
जांच में सामने आया कि राताखार निवासी राजू पटेल के घर से करीब 2 बजे हायर कंपनी की वाशिंग मशीन और पड़ोसी के घर से सैमसंग मोबाइल चोरी हुआ था। बरामद मशीन को पीड़ित ने अपनी बताई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई है।
Live Cricket Info







