विश्व टीबी दिवस: जिला चिकित्सालय कोरबा में निःशुल्क जांच और जागरूकता कार्यक्रम

विश्व टीबी दिवस: जिला चिकित्सालय कोरबा में निःशुल्क जांच और जागरूकता कार्यक्रम
(Ecoindiatoday)कोरबा। विश्व टीबी दिवस के मौके पर जिला चिकित्सालय कोरबा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत लोगों को निःशुल्क टीबी जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि बीमारी की समय पर पहचान हो सके और उपचार शुरू किया जा सके। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जिन लोगों में खांसी, बुखार, वजन कम होना या अन्य टीबी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, वे अवश्य जांच करवाएं।
शिविर में पहले से टीबी से पीड़ित मरीजों को भी विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया जाएगा और उन्हें दवाओं व उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करना और इसके उन्मूलन की दिशा में सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना है।
इसके साथ ही बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा, जिससे वे स्वास्थ्य संदेशों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत कर सकें। अस्पताल प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
Live Cricket Info







