करतला में ब्लॉक स्तरीय स्वस्थ पंचायत सम्मेलन जनसंवाद का हुआ आयोजन।

करतला में ब्लॉक स्तरीय स्वस्थ पंचायत सम्मेलन जनसंवाद का हुआ आयोजन।
रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, करतला जनपदअध्यक्ष अशोका कंवर, उपाध्यक्ष मनोज झा बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल।
मितानिनों द्वारा रैली निकालकर स्वास्थ्य जागरूकता का सन्देश दिया गया।
(Ecoindiatoday)सदभावना भवन करतला में स्वस्थ पंचायत योजना एवं समुदाय निगरानी कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय स्वस्थ पंचायत सम्मेलन जनसंवाद का आयोजन किया गया। सुश्री वंदना गुप्ता जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य समुदाय को अपनी बात रखने का अवसर देना,अधिकारियों को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराना,पंचायत के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों का स्वास्थ्य से जुड़ाव बढ़ाना,शासकीय सेवाओं पर समुदाय की निगरानी को सशक्त करना,ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण समिति का सशक्तिकरण करना है। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवम सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेटकर किया गया। विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित ग्रामस्तर से समुदाय द्वारा कुल 209 आवेदन प्राप्त हुए जिसे सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के समक्ष समाधान हेतु प्रतिवेदन सौपा गया। उपस्थित हितग्राहियों से सीधे जनसंवाद कर अधिकांश समस्याओं का त्वरित निदान किया गया शेष अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान करने आश्वस्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने अपने उदबोधन में सभी विभागीय अधिकारियों को जन समस्याओं के प्रति सवेदनशील होकर सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने कहा। दूरस्थ वनांचल पहुँचविहीन क्षेत्रो में अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में मितानिनों के योगदान की सराहना करते हुये कहा कि मितानिनों की सेवाओं का सम्मान व सशक्तिकरण समाज का दायित्व है। विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष अशोका कंवर ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने साथ ही साथ जनसंवाद एवं जनभागीदारी को एक मंच पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मितानिन बहनों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मितानिन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है जो घर घर तक जागरूकता लाने का कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज का आधार है। शासन की स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने तथा स्वस्थ ग्राम समृद्ध ग्राम तथा आत्मनिर्भर स्वस्थ पंचायत बनाने की दिशा में जनसंवाद जैसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक है।
ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवादाता कर्मचारियों व पंचायत प्रतिनिधियों का अतिथियों द्वारा शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।जिसमे सरपंच ग्रा पं कोथारी विश्राम सिह कंवर, सरपंच गिधौरी विज्ञानी कंवर,शिक्षक रामेश्वर नायक, एएनएम भुवन राठिया,रामेश्वरी कंवर, मितानिन सरस्वती साहू, बसंती पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुरूति पटेल का सम्मान किया गया। मितानिनों ने रैली निकालकर स्वास्थ्य, स्वच्छता,पोषण और मातृ शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी संदीप पाण्डेय, डॉ विवेक प्रताप सिंह , बीपीएम भागवत बघेल,महिला बालविकास विभाग पर्यवेक्षक प्रियंका लकरा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। मंच संचालन मदन श्रीवास एवं आभार प्रदर्शन मनहरण पटेल ब्लॉक समन्वयक द्वारा किया गया। सम्मलेन में जनपदसदस्य निरुपमा पाटले, वेद प्रकाश चंद्राकर,विश्राम राठिया,करतला सरपंच फूलबाई राठिया, दीनानाथ राठिया,मुकेश राठिया,देवेंद्र राठिया,गायत्री कंवर,भीम सिंह कंवर, बिसाहू पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्राम स्वास्थ्य समिति सदस्यगण शामिल रहे। कार्यक्रम में बीसी द्वारिका ध्रुव, एसपीएस गेंदबाई साहू, रामकुमार साहू,महाबीर प्रसाद, तुलसी रात्रे, आशा महंत, सोनिया कंवर,पुष्पा सोनी, अनूपा महंत,संतकुमार,राजेंद्र यादव,लक्ष्मी सारथी, शशि कंवर,ममता बिंझवार,प्रतिमा राठिया,गीता जगत, कृष्णा कुर्रे,श्यामबाई राठौर, सरस्वती रजवाड़े, रथबाई कंवर,दुर्गा पटेल एमटी एवं मितानिनों का विशेष सहयोग रहा।
Live Cricket Info








