भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कोरबा के जिला उपाध्यक्ष बने लक्ष्य चतुर्वेदी, समर्थकों में खुशी की लहर

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कोरबा के जिला उपाध्यक्ष बने लक्ष्य चतुर्वेदी, समर्थकों में खुशी की लहर
(Ecoindiatoday)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मान. किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) मान. पवन साय जी की सहमति तथा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष माननीय डॉ. सनम जागड़े जी के अनुमोदन और भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष मान. गोपाल मोदी जी की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष राजेश लहरे द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
घोषित सूची में लक्ष्य चतुर्वेदी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कोरबा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लक्ष्य चतुर्वेदी संगठन में सक्रियता, मेहनत और सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति से अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी संगठन को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जैसे ही लक्ष्य चतुर्वेदी को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर सामने आई, उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य और प्रभावी ढंग से किया जाएगा।
Live Cricket Info








