Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कुदमुरा में सर्प संरक्षण एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम, पीपीटी एवं डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से बच्चों ने सर्प एवं वन्य जीवों के महत्व को समझा।

कुदमुरा में सर्प संरक्षण एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम, पीपीटी एवं डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से बच्चों ने सर्प एवं वन्य जीवों के महत्व को समझा।

(Ecoindiatoday)कोरबा – कुदमुरा के शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय, कुदमुरा में नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सांप संरक्षण एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया,इसमें मद्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट एवं यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड (CSR) सहयोगी संस्था के रूप में सहभागी रहे,विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को सांपों की पहचान, पारिस्थितिकीय भूमिका, सुरक्षित रेस्क्यू, सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार एवं भ्रांतियों के वैज्ञानिक समाधान की जानकारी दी गई,करीब 200 से अधिक छात्र–छात्राओं एवं शिक्षकों ने दोनों विद्यालयों में सहभागिता कर जीवन रक्षक जानकारियाँ प्राप्त कीं।

IMG 20260207 WA0010 e1770458629610

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जितेंद्र सारथी ने पीपीटी के माध्यम से बच्चों को विषहीन एवं विषैले सांपों की पहचान बताई साथ ही सर्प दंश होने पर क्या करें और क्या न करें इसको बताया एवं अंध विश्वास से दूर रहने पर जोर दिया।

*उद्देश्य* – सांपों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना,
मानव–वन्यजीव संघर्ष कम करना,
और सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों में सही व वैज्ञानिक व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक करना।

इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य डॉ नीता चक्रवर्ती, एन सी पटेल , राजीव आदित्य, के जे तुर्की, बी एन पटेल, हर्षिता साहू, नशीम खान, एन के पटेल, पवन दस,रेस्क्यु प्रमुख जितेंद्र, वनस्पति विशेषज्ञ सुश्री प्रियंका नेताम एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.