Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

पोडीबहार मिडिल स्कूल में लगी सभापति की पाठशाला प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया

पोडीबहार मिडिल स्कूल में लगी सभापति की पाठशाला
प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया

(Ecoindiatoday)शासकीय स्कूल के बच्चों को प्रोत्साहन देने तथा प्रतिभाशाली बच्चों को सामने लाने के उद्देश्य से चालू किए गए चालू मुहिम “सभापति की पाठशाला” में आज शासकीय माध्यमिक शाला पोडीबहार में नगर निगम सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने क्लास लगाया। निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने स्वयं कक्षा में बच्चों के साथ बैठकर उनसे सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता, बौद्धिक ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे। शासकीय स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को एक्टिविटी डे के रूप में खेल, कला, सामान्य ज्ञान का अभ्यास कराया जाता है। सभापति नूतनसिंह ठाकुर के साथ पोडीबहार की पार्षद और एमआईसी सदस्य चंद्रकली जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान तथा शारीरिक संरचना के संबंध में बच्चों को पढ़ाया।

शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के टैलेंट को निखारने, नैतिक और सामान्य ज्ञान की शिक्षा देने, उनके बीच परीक्षा के डर को खत्म करने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के विकास के लिए नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने सभापति की पाठशाला मुहिम की शुरुआत किया है। प्रत्येक माह 2-3 स्कूलों में पहुंच कर नूतनसिंह स्वयं बच्चों से रुबरू होते हैं तथा सामान्य ज्ञान, बौद्धिक ज्ञान, मानसिक योग्यता के प्रश्नों से प्रतिभाशाली बच्चों का चयन कर उन्हें पुरस्कार दिया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जनप्रतिनिधियों और शिक्षित नागरिकों को शासकीय स्कूलों से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने से शासकीय स्कूलों की समस्याओ को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। जनप्रतिनिधियों को अपने बीच पाकर स्कूली बच्चो में खुशियां दुगना हो जाता है। नैतिक ज्ञान और सामान्य शिक्षा बच्चों के जीवन और चरित्र को सुधारने में सहायक सिद्ध होता है।

पोडीबहार मिडिल स्कूल में आयोजित सभापति की पाठशाला में सर्वश्रेष्ठ सामान्य ज्ञान और बौद्धिक ज्ञान प्रदर्शन के लिए दामिनी सेन, स्मृति एलिना टोप्पो, आयुश खड़िया, वेदिका पटेल को निगम सभापति नूतनसिंह ठाकुर तथा एमआईसी सदस्य चंद्रकली जायसवाल ने शील्ड और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शिव कुमार जायसवाल, प्रधानपाठिका स्वर्ण संगिता कुजूर, शिक्षिका सुनिता नामदेव, कृष्णा साहू, सनप सिंह, समाजसेवी मनमोहन चंद्रा उपस्थित रहे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.