दुर्गा अष्टमी पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा सजाई गई चैतन्य देवियों की झांकी में जयसिंह अग्रवाल ने किया दीप प्रज्वलन

दुर्गा अष्टमी पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा सजाई गई चैतन्य देवियों की झांकी में जयसिंह अग्रवाल ने किया दीप प्रज्वलन
(Ecoindiatoday)कोरबा। दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कोरबा द्वारा रामसागर पारा स्थित दलिया गोदाम में चैतन्य देवियों की भव्य झांकी सजाई गई। इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने चैतन्य देवियों की झांकी का अवलोकन किया तथा दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम की सराहना की।
ब्रह्माकुमारीज द्वारा सजाई गई इस झांकी के माध्यम से देवी-देवताओं के आध्यात्मिक रहस्यों एवं उनके दिव्य गुणों का संदेश दिया गया। झांकी के माध्यम से सभी को अपने जीवन में पवित्रता, शांति, प्रेम, शक्ति एवं सकारात्मकता जैसे दिव्य गुणों को धारण करने की प्रेरणा दी गई।
इस शुभ अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों को ब्रह्माकुमारीज की ओर से ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।
Live Cricket Info








