खेत में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
खेत में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
(Ecoindiatoday)कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी में एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे खेतों की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
प्रारंभिक तौर पर शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की मौत करीब चार से पांच दिन पहले हुई हो होगी हालांकि, शव की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है, वहीं फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info






