Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

जिला परिवहन कार्यालय के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने आयुक्त को लिखा पत्र,आरटीओ ने जताई चिंता

जिला परिवहन कार्यालय के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने आयुक्त को लिखा पत्र,आरटीओ ने जताई चिंता

कोरबा। जिला परिवहन कार्यालय कोरबा के आसपास बढ़ते अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) अतुल असैय्या ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कार्यालय परिसर के सामने स्थित भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने का अनुरोध किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

IMG 20260601 WA0003

जानकारी के अनुसार,जिला परिवहन कार्यालय के सामने ग्राम रामपुर स्थित खसरा नंबर 203/1 की भूमि का एक हिस्सा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, संभाग कोरबा को संभागीय कार्यालय भवन निर्माण के लिए आबंटित किया गया है। उक्त भूमि पर वर्तमान में कई ठेला, गुमटी और अस्थायी दुकानें संचालित हो रही हैं, जिन्हें अवैध अतिक्रमण बताया गया है।

आरटीओ ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इन ठेला-गुमटियों में कुछ लोगों द्वारा ऑनलाइन आवेदन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। ये लोग ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन एवं अन्य परिवहन संबंधी कार्यों के लिए कार्यालय आने वाले आवेदकों से संपर्क कर शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग करते हैं। इससे आम नागरिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार की गतिविधियों की शिकायतें सोशल मीडिया के माध्यम से भी सामने आ रही हैं, जिससे शासन और परिवहन विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। आरटीओ ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यालय परिसर के आसपास ऐसे अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाना आवश्यक है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने नगर निगम आयुक्त से अनुरोध किया है कि जिला परिवहन कार्यालय के आसपास स्थित सभी अवैध ठेला-गुमटियों एवं अतिक्रमण को हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध हो सकें तथा शासन की छवि भी बनी रहे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.