Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

प्रेमिका का गला रेतकर जान लेने की कोशिश और फिर खुद ने कर ली खुदखुशी युवती  जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

प्रेमिका का गला रेतकर जान लेने की कोशिश और फिर खुद ने कर ली खुदखुशी युवती  जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

 

(Ecoindiataday)कोरबा। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर उसके गले को रेत दिया, और फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपना गला रेत लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती ने हिम्मत दिखाते हुए 112 डायल कर और परिजनों को वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के सन्डैल नाला के पास घटित हुई। जहां पुल के नीचे खून से लथपथ एक युवक और युवती को पड़े थे। घायल युवती ने किसी तरह 112 पर संपर्क किया और अपने परिजनों को भी वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी और लोकेशन भेजी। सूचना मिलते ही 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

 

प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। घायल युवती बिलासपुर की रहने वाली है। वहीं, मृत युवक शुभम नायडू भी बिलासपुर का निवासी था और शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि दोनों कल रात से लापता थे और बिलासपुर से सीधे कोरबा पहुंचे थे, जिसके बाद यह भयावह घटना हुई।

 

घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना कर जांच में जुट गए। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है, जिनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया गया है कि युवती के लापता होने की सूचना परिजनों ने पहले ही पुलिस को दे दी थी और उसकी तलाश की जा रही थी।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.