Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

(कोरबा) नम: सामूहिक विवाह अंतर्गत 31 गरीब कन्याएं फिर बंधेगी परिणय सूत्र में

(कोरबा) नम: सामूहिक विवाह अंतर्गत 31 गरीब कन्याएं फिर बंधेगी परिणय सूत्र में

* माँ सर्वमंगला देवी मंदिर प्रबंधन द्वारा की जा रही तैयारी
* विवाह हेतु पंजीयन होगा माँ सर्वमंगला देवी मंदिर स्थित कार्यालय मे
(Ecoindiatoday)कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के ख्याती प्राप्त आस्था स्थल माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा में पुनः 31 गरीब कन्याएं फिर से परिणय सूत्र में आबद्ध होंगे। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा, कोरबा के प्रबंधक/पुजारी/राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने जानकारी देते हुए बताया कि माता रानी की असीम कृपा से मंदिर परिसर में 31 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारी प्रारंभ कर दी गई है और शीघ्र ही तिथि की घोषणा की जाएगी।
नन्हा पाण्डेय ने बताया कि इस तरह का रचनात्मक और मानवीय प्रयास माता रानी की कृपा से ही संभव हो रहा है। यह आयोजन दूसरी बार हो रहा है। प्रथम बार 02 मार्च 2024 को सामूहिक नम: विवाह का आयोजन किया गया था, जो माता रानी की कृपा से अद्भूत सफल रहा, जिसमे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरूण साव सपत्नीक आशीर्वाद देने पहुंचे थे। कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन सहित प्रदेश एवं कोरबा जिले की कई विभूतियां नवदम्पत्तियों को अपना शुभ आशीर्वाद दिया था। उक्त कार्यक्रम अपेक्षा से ज्यादा सफल रहा और इस बार भी कार्यक्रम को सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
नम: सामूहिक विवाह के द्वितीय आयोजन में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजूदेवी राजपूत, कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित कई विभूतियां आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।

14 फरवरी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.