Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध हालत में 3 युवक व 5 युवतियां पकड़ी गईं

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध हालत में 3 युवक व 5 युवतियां पकड़ी गईं

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में एक मकान पर छापेमारी की। इस दौरान मकान के अंदर से 3 युवक और 5 युवतियां संदिग्ध हालत में मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह मकान डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित बस्ती में है, जिसकी मालकिन सुरती पटेल बताई जा रही है। मोहल्ले वालों का आरोप है कि लंबे समय से यहां संदिग्ध आवाजाही और अवैध गतिविधियां चल रही थीं। इसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने आपस में बैठक कर विरोध  करने का निर्णय लिया। आक्रोशित लोगों ने मकान को तोड़ने की कोशिश भी की, तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस के समझाने के बावजूद कुछ मोहल्ले वासियों की पुलिस से झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और कुछ को हिरासत में लिया। स्थानीय पार्षद ने भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर मकान मालकिन द्वारा गाली-गलौज और धमकी दी जाती थी।
शनिवार को गुस्साए लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी। छापेमारी के दौरान युवक-युवतियां भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.