Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कोरबा में रॉयल्टी बंद होने के बावजूद अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई की मांग

कोरबा में रॉयल्टी बंद होने के बावजूद अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई की मांग

(Ecoindiatoday) कोरबा आम आदमी पार्टी जिला कोरबा ने जिले में रॉयल्टी बंद होने के बावजूद कथित रूप से जारी अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन को लेकर जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष यूथ विंग आजाद बख्श और प्रदेश प्रवक्ता आनंद सिंह ने जिला कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कहा कि शासन द्वारा बरसात के दिनों में रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद कुछ स्थानों पर खुलेआम रेत का उत्खनन और परिवहन किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि रेत उत्खनन में लगे कई वाहनों में नंबर प्लेट नहीं होने तथा कुछ वाहनों के चालकों के नाबालिग होने की शिकायत भी सामने आई है। ज्ञापन में फूल स्पीड में वाहन चलाने से आम नागरिकों, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई है।

आम आदमी पार्टी ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग से मांग की है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों एवं वाहनों की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, साथ ही मुख्य मार्गों पर नियमों का उल्लंघन कर चल रहे वाहनों पर भी प्रभावी निगरानी रखी जाए।
आजाद बख्श ने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

 

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.