Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा अजा मोर्चा ने सतनाम प्रांगण में की विशेष पूजा

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा अजा मोर्चा ने सतनाम प्रांगण में की विशेष पूजा

IMG 20260611 WA0001 IMG 20260611 WA0000

(Ecoindiatoday)कोरबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने विशेष पूजा-अर्चना की।
जैत खाम स्थित सतनाम प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के सफल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। राष्ट्र सेवा में उनके निरंतर योगदान के लिए बाबा गुरु घासीदास से प्रार्थना की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं। वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। वक्ताओं ने पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुशासन के क्षेत्र में हुए कामों का जिक्र किया।

इस अवसर पर अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सरजू अजय, अजा जिलाध्यक्ष राजेश लहरे, डॉ. जय लहरे, प्रमोद जांगड़े, राजेंद्र टंडन, लक्ष्य चतुर्वेदी, डॉ. बरखा रानी, राजेंद्र राजपूत, नवीन जायसवाल सहित अजा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूजा के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.