Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

लेवल अप एमएमए अकैडमी, कोरबा का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन – 15 पदकों के साथ 18 जिलों में चौथा स्थान

लेवल अप एमएमए अकैडमी, कोरबा का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन – 15 पदकों के साथ 18 जिलों में चौथा स्थान

बिलासपुर (बहतराई)|
(Ecoindiatoday)शहीद बी.आर. यादव इंडोर स्टेडियम, बिलासपुर (बहतराई) में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकैडमी, कोरबा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में लेवल अप एमएमए एकेडमी कोरबा निहारिका, सतनाम भवन बालको अकैडमी के साथ पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, छुरीकला के खिलाड़ियों ने भी सहभागिता निभाते हुए उल्लेखनीय खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रदेश के 18 जिलों की भागीदारी वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद कोरबा टीम ने अनुशासित खेल, तकनीकी दक्षता और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए 3rd Runner-Up Trophy (चौथा स्थान) हासिल कर जिले के खेल इतिहास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रतियोगिता का संचालन वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन (World Taekwondo – WTF) के आधिकारिक नियमों के अनुरूप किया गया। सभी मुकाबले इलेक्ट्रॉनिक सेंसर आधारित प्रोटेक्टर स्कोरिंग सिस्टम (PSS) के माध्यम से संपन्न हुए, जिससे अंक निर्धारण पूर्णतः पारदर्शी, सटीक एवं निष्पक्ष रहा। इस आधुनिक तकनीक के उपयोग से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसा प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त हुआ।

कोरबा टीम ने प्रतियोगिता में कुल 15 पदक अर्जित किए, जिनमें 6 स्वर्ण, 6 रजत एवं 3 कांस्य पदक शामिल हैं। यह सफलता खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, कठोर अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण का प्रत्यक्ष परिणाम है।

पदक विजेता खिलाड़ी

स्वर्ण पदक:
पावनी साव, आर्या गौरी सिंह, श्रृष्टि गुप्ता, मिया फ्रांसिस, गोल्डी अग्रवाल, विहान जायसवाल

रजत पदक:
श्रीजा सिंह, नित्या, शाश्वत पावल साव, एकता पटेल, अद्वितीय गुप्ता, अक्षत साहू

कांस्य पदक:
कुहू रहांगडाले, स्वास्तिक जायसवाल, ऋतु

इस उपलब्धि में हेड कोच प्रेमराज बंजारे, कोच देवाशीष कश्यप एवं जिला टेक्निकल हेड तथा अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता स्नेहा बंजारे का विशेष मार्गदर्शन एवं तकनीकी प्रशिक्षण महत्वपूर्ण रहा। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को शारीरिक फिटनेस, मानसिक मजबूती एवं प्रतियोगी रणनीतियों पर विशेष ध्यान देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया।

अकैडमी के अध्यक्ष अविनाश बंजारे ने सभी खिलाड़ियों, कोचों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि —
“हमारा उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि प्रत्येक खिलाड़ी को अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता से युक्त बनाकर जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाना है। खेल चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है और हम इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि जो खिलाड़ी इस बार पदक प्राप्त नहीं कर सके, उनके लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर एवं अतिरिक्त अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

गौरतलब है कि लेवल अप एमएमए अकैडमी विगत कई वर्षों से जिले में ताइक्वांडो एवं मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देते हुए अनेक खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा चुकी है, जिससे जिले में खेलों के प्रति जागरूकता एवं उत्साह निरंतर बढ़ रहा है।

टीम की इस उपलब्धि पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव श्री सुरेश क्रिस्टोफर, कोषाध्यक्ष सुशील गर्ग, खेल अधिकारी  दिनू पटेल, रामकृपाल साहू,  आर.एन. टंडन, अंजलि चौरसिया, एनआईएस कोच प्रेमराज बंजारे, ईशा सोनवानी, देवाशीष कश्यप, स्नेहा बंजारे, रानी मरकाम, आयुष निराला, किरण कुमार, दिलीप मिरी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

लेवल अप एमएमए अकैडमी भविष्य में भी जिले की खेल प्रतिभाओं को तराशने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने एवं राष्ट्रीय स्तर पर कोरबा का नाम रोशन करने के लिए प्रतिबद्ध है

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.