Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

बाकी मोंगरा में आधी रात कोबरा सांप का रेस्क्यु, 11 घंटे से दहशत में था पूरा परिवार, कोठी में रखे धान के बोरे के बीच छुप कर बैठा था।

बाकी मोंगरा में आधी रात कोबरा सांप का रेस्क्यु, 11 घंटे से दहशत में था पूरा परिवार, कोठी में रखे धान के बोरे के बीच छुप कर बैठा था।

 

(Ecoindiatoday)कोरबा – बाकी मोंगरा क्षेत्र में पटेल परिवार पिछले 11 घंटे से घर में घुसे सांप से बहुत परेशान था, जिसको निकालने का अथक प्रयास किया गया जिसमें परिवार सफल नहीं हुआ फिर 112 की मदद ली गई तब तक सांप घर के किसी कोने पर जाकर ओझल हो गया था तब तक रात हो गई फिर कुछ घंटे बाद जब परिवार ने उसी कमरे फिर उसे देखा तो डर से काप गए फिर आखिरकार आधी रात 10.30 बजे जितेंद्र सारथी को सूचना दिया गया जिस पर कुछ घंटे में पहुंचने की बात कहीं फिर कोरबा से बाकी मोंगरा पहुंचे फिर जिस जगह कोबरा बैठा हुआ था वहां पड़े समान को हटाया गया,घर में मौजूद नाग अत्यंत उग्र अवस्था में था, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती थी। जितेंद्र सारथी ने वन्यजीव रेस्क्यु प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए, बेहद सावधानी और कुशलता के साथ नाग को सुरक्षित रूप से रेस्क्यु कर थैले में डाला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रेस्क्यु के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिवार के सदस्यों ने कहा कि
“हम जीवन भर रेस्क्यु टीम और जितेंद्र सारथी को नहीं भूलेंगे। उन्होंने हमें बहुत बड़ी मुसीबत से बचाया।”

इस सफल रेस्क्यु से एक बार फिर यह साबित हुआ कि प्रशिक्षित वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम की भूमिका ऐसे हालात में कितनी महत्वपूर्ण होती है फिर कोबरा को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया साथ ही जितेंद्र सारथी ने सभी लोगों से अपील किया हैं “सांप घर में दिखने पर डरे नहीं, बल्कि हिम्मत से काम ले” और रेस्क्यु टीम के हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.