Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

खाली डिब्बे के अंदर फसा कुत्ते का सर, रेस्क्यु टीम ने बड़ी बहादुरी से कुत्ते की बचाई जान।

खाली डिब्बे के अंदर फसा कुत्ते का सर, रेस्क्यु टीम ने बड़ी बहादुरी से कुत्ते की बचाई जान।

(Ecoindiatoday)कोरबा के सुभाष ब्लॉक क्षेत्र में कुछ दिनों से एक कुत्ता चर्चा का विषय बना हुआ था मामला था उस कुत्ते का सर डिब्बे में बुरी तरह फंस गया था, वो कुत्ता अक्सर सुभाष ब्लॉक में रहने वाले लोगों के घरों के बाहर बैठा रहता था जिसको लोग अक्सर खाना पानी देते थे पर कही से उसका सर एक डिब्बे में घुस गया था जिसके कारण कई दिनों से कुत्ते ने कुछ खाया पिया नहीं था ,भूख और प्यास से परेशान होकर वह इधर-उधर भटक रहा था। स्थानीय लोगों ने जब उसकी स्थिति देखी तो तुरंत रेस्क्यु टीम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य बबलू कुमार मारुवा,विमल चौहान,पुष्पेंद्रचौहान,सूर्यभान कुर्मी ,नीतीश चौहान सहित अन्य साथियों ने सावधानीपूर्वक कुत्ते को पकड़ा और डिब्बे को सुरक्षित तरीके से खींचकर बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को सुरक्षित मुक्त कर दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रेस्क्यु के बाद कुत्ते को पानी और भोजन दिया गया। स्थानीय लोगों ने टीम के साहस और संवेदनशीलता की सराहना की।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि बेजुबान जीवों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.