Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

लोकमार्ग पर तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्टंट कर रील बनाने वाले चार स्कारपियों चालकों पर की गई कार्यवाही।

लोकमार्ग पर तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्टंट कर रील बनाने वाले चार स्कारपियों चालकों पर की गई कार्यवाही।

थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा, जिला कोरबा (छ.ग.)

वाहनों में सवार बच्चों के पालकों को यातायात नियमो का पालन करने समझाइश दिया गया ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

( ecoindiatoday)दिनांक 19.01.2026 को काले रंग की चार स्कारपियों वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएस 7298 , सीजी 12 बीएल 3201, सीजी 12 बीएल 7861 , सीजी 12 बीएच 8214 के द्वारा लोकमार्ग बालको से आई.टी.आई चौक कोरबा , कोसाबाडी , सुभाष चौक , निहारिका , घंटाघर , महाराणा प्रताप चौक , सीएसईबी चौक होते हुए महाराजा होटल तक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से स्टंट करते हुए लोगों के जीवन को खतरे में डालकर चला रहे थे एवं उसमें बैठे हुए लोग खिडकी से झांकते हुए हाथ को बाहर निकाल कर मस्ती करते हुए जोर जोर से चिल्लाते हुए / गाना बजाते हुए जा रहे थे जिसका विडियों सोशल मिडीया पर वायरल हो रहा था।
उक्त वाहन चालकों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में *अपराध क्रमांक 56/2026 धारा 281 बीएनएस 184 एम.व्ही.एक्ट* अपराध दर्ज किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त चारों काले रंग की स्कारपियों वाहनों को जप्त किया गया तथा *जप्त किया गया एवं वाहन चालक पवन यादव निवासी भूलसी डीह, चंद्र कुमार कर्श निवासी एसईसीएल सुभाष ब्लाॅक, रोहित पटेल निवासी चंद्र नगर बरहमपुर, मोहम्मद सहजाद खान निवासी बरहमपुर कोरबा को विधिवत् गिरफ्तार किया गया* तथा वाहनों पर स्टंट करते हुए रिल्स बनाने वाले बच्चों के पालकों को सुरक्षित रूप से वाहनों में बैठने, यातायात नियमो का पालन करने हेतु समझाइश दिया गया।
इस तरह पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी ऐसे स्टंट कर रिल्स बनाने वाले एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार निगरानी रखी जाएगी एवं उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.