सीएसईबी पंचवटी तिराहा पर ट्रक-ट्रेलरों पर पुलिस की कार्रवाई, कई वाहन कोर्ट भेजे गए

सीएसईबी पंचवटी तिराहा पर ट्रक-ट्रेलरों पर पुलिस की कार्रवाई, कई वाहन कोर्ट भेजे गए
(Ecoindiatoday)शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुलिस और ट्रैफिक विभाग की संयुक्त टीम ने सीएसईबी पंचवटी तिराहा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक और ट्रेलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 283 के तहत कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त कर पुलिस लाइन में खड़ा कराया और प्रकरण कोर्ट भेज दिया।
बताया जा रहा है कि स्टेडियम चौक से लेकर सीएसईबी चौक तक सड़क के दोनों ओर ट्रक और ट्रेलर खड़े किए जा रहे थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। कई बार एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी निकलने में परेशानी हो रही थी। शिकायत मिलने पर ट्रैफिक पुलिस और सीएसईबी चौकी की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।
इस दौरान एसआई बी. पटेल, एसआई नवीन पटेल, और यातायात ए एस आई मनोज राठौर,चौकी प्रभारी भीमसेन यादव,सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Live Cricket Info







