Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

शाउमा विद्यालय नवापारा में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भव्य विदाई

शाउमा विद्यालय नवापारा में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भव्य विदाई

IMG 20260213 WA0007

(Ecoindiatoday)कोरबा (रामपुर)। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के करतला ब्लॉक अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा में 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसमें नृत्य,संगीत,मनोरंजक कार्यक्रम शामिल रहे।स्वागत तिलक,दीप प्रज्जवलन और विभिन्न गतिविधियों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ जगन्नाथ हिमधर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विदाई नहीं बल्कि जीवन की एक नई शुरुआत है उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित,परिश्रमी और विनम्र बने रहने की सीख दी तथा विद्यालय के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। वरिष्ठ व्याख्याता टीकाराम लाठिया ने कहा कि विद्यार्थी ही विद्यालय के सच्चे प्रतिनिधि होते है उन्होंने सभी को हर चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने और निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। व्याख्याता मनमोहन राठिया ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने,लक्ष्य पर केंद्रित रखने और पूरे मनोयोग के साथ परीक्षा तैयारी करने प्रेरित किया ।उन्होंने कहा कि विद्यालय को विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर सदैव गर्व रहेगा। सीनियर विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयीन अनुभव साझा करते हुए अत्यंत भावुक हुए। जूनियर विद्यार्थियों ने 12 वीं के सीनियर विद्यार्थियों को डायरी पेन भेट कर सम्मानित किया एवं सीनियर विद्यार्थियों ने विद्यालय हेतु सामूहिक स्मृति चिन्ह भेंट किया । मंच संचालन 11वी कक्षा के विद्यार्थी आकाश यादव एवं कुंती राठिया ने किया। इस अवसर पर पवन सिंह,प्रकाश राठौर,सेवती पटेल,प्रतिभा कहरा, मंजू शर्मा, दामिनी कुंभकार,राकेश राठिया,जय सूरज साहू सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।सभी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.