ब्रेकिंग न्यूज़ ,,,कुसमुंडा रोड में घंटों तक लगा जाम, आवाजाही बाधित, लोग परेशान

ब्रोकिंग न्यूज़,,,कुसमुंडा रोड में घंटों तक लगा जाम, आवाजाही बाधित, लोग परेशान
(Ecoindiatoday)कोरबा के कुसमुंडा रोड पर मंगलवार को लंबा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। जाम के कारण दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और आम नागरिक काफी देर तक फंसे रहे। कई लोग वैकल्पिक रास्तों से जाने को मजबूर हुए। बताया जा रहा है कि सड़क पर भारी वाहनों की अधिक आवाजाही और यातायात व्यवस्था की कमी के कारण यह स्थिति बनी। जाम के दौरान एम्बुलेंस और जरूरी काम से जा रहे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कुसमुंडा रोड पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान किया जाए।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info








