Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कोरबा जिला बास्केटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी गठित, अप्रैल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का ऐलान

कोरबा जिला बास्केटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी गठित, अप्रैल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का ऐलान

IMG 20260216 WA0056 IMG 20260216 WA0057 IMG 20260216 WA0058

(Ecoindiatoday)कोरबा। कोरबा जिला बास्केटबॉल संघ की कार्यकारिणी की बैठक 16 फरवरी 2026 को होटल गणेश इन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ के सुरेश क्रिस्टोफर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से संघ के नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में गोपाल नारायण सिंह को चेयरमैन, संजय पांडे को अध्यक्ष, शेख मोहम्मद जावेद को महासचिव तथा साजी टी जॉन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में भागवत सिंह, शुभन पांडे, एम.एन. मूर्ति और सियाराम बंजारे को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सहसचिव पद पर मोहम्मद दानिश, सुनीता देवांगन, जानकी साहू, स्मिता सिंह, मनदीप तिवारी और दिब्येंदु मृधा को नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में ओपी तिवारी, राजेश मिश्रा, पवन सिन्हा, पद्मनी साहू, मोहम्मद सद्दाम और हिरबश साहू निर्वाचित हुए। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा जिले में बास्केटबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी अप्रैल माह में कोरबा जिले में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों की महिला एवं पुरुष टीमों को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा तथा जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.