एकतरफा प्रेम में फायरिंग: बालको पुलिस ने आरोपी को पिस्टल सहित दबोचा

एकतरफा प्रेम में फायरिंग: बालको पुलिस ने आरोपी को पिस्टल सहित दबोचा

(Ecoindiatoday)कोरबा जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के चंद घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 19.02.2026 को प्रार्थी ने थाना बालको में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि साहिल मसीह (20 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर बालको, पिछले छह महीनों से उसकी बेटी का पीछा कर छेड़खानी कर रहा था।
प्रार्थी के अनुसार 18.02.2026 की रात लगभग 11 बजे आरोपी मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए हंगामा करने लगा। दरवाजा खोलकर बाहर आते ही आरोपी ने हत्या की नियत से पिस्टल से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर प्रार्थी जमीन पर बैठ गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। आरोपी ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली।
रिपोर्ट पर थाना बालको में अपराध क्रमांक 94/2028 धारा 296, 75(1), 78(1), 109(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। पिस्टल के स्रोत की जांच जारी है।
Live Cricket Info







