Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कोरबा पुलिस द्वारा 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का सफल आयोजन

कोरबा पुलिस द्वारा 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का सफल आयोजन

27 जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 6705 से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित

IMG 20260131 WA0006

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

समापन कार्यक्रम में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पेड़ों पर रेडियम पट्टी लगाकर किया श्रमदान दिया सुरक्षा संदेश

(Ecoindiatoday)कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। यह अभियान श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में प्रभावी रूप से संचालित किया गया।

समापन कार्यक्रम:

सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम के अवसर पर कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं  पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में करतला से हाटी रोड पर पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क किनारे स्थित पेड़ों पर कलर एवं रेडियम पट्टी लगाए जाने का विशेष अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं पेड़ों पर कलर एवं रेडियम पट्टी लगाकर यह संदेश दिया गया कि रात्रि के समय सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को स्पष्ट दृश्यता मिले, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान कोरबा पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें—

स्कूल एवं कॉलेजों में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम – 12 कार्यक्रम, लगभग 2820 विद्यार्थी लाभान्वित
हेलमेट रैली – 01 कार्यक्रम, लगभग 150 नागरिकों की सहभागिता
नुक्कड़ नाटक – 01 कार्यक्रम, लगभग 400 नागरिकों को जागरूक किया गया
सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम – 09 कार्यक्रम, लगभग 1910 नागरिक लाभान्वित
सार्वजनिक स्थानों पर सड़क सुरक्षा पोस्टर चस्पा – 02 कार्यक्रम, लगभग 1000 नागरिकों तक संदेश पहुंचाया गया
चौक-चौराहों पर यातायात नियमों का पालन करने वालों को गुलाब वितरण – 01 कार्यक्रम, 350 लोग सम्मानित
स्कूली वाहनों की जांच – 01 विशेष अभियान, 75 वाहन/व्यक्ति शामिल

कुल 27 कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 6705 नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित गति से वाहन चलाएं।

कोरबा पुलिस द्वारा आगे भी सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जागरूकता एवं दुर्घटना-निवारक कार्यक्रम निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.