Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कोरबा कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप, बर्खास्त नगर सेवा के जवान ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की

कोरबा कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप, बर्खास्त नगर सेवा के जवान ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की

( ecoindiatoday )कोरबा। जिला कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बर्खास्त नगर सेवा के एक जवान ने जहर का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस मौके पर पहुंची तथा जवान को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान को कुछ समय पहले सेवा से बर्खास्त किया गया था। बर्खास्त नगर सैनिक जवान ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा और अपने साथ लाए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। नोट में जवान ने लिखा है कि वह अपने कमांडेंट की कथित प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान था और इसी कारण आत्महत्या का कदम उठा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में प्रताड़ना के आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना ने कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.