उद्योगपति गौतम अडानी का कोरबा दौरा

उद्योगपति गौतम अडानी का कोरबा दौरा
उद्योगपति गौतम अडानी कोरबा दौरे पर, लैंको पावर प्लांट पहुंचे
(Ecoindiatoday)कोरबा। देश के प्रमुख उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी सोमवार को अपने कोरबा दौरे के तहत लैंको पावर प्लांट पहुंचे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक इंतजाम किए थे। लैंको परिसर को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में रखा गया, वहीं स्थानीय पुलिस की मौजूदगी रही।
सूत्रों के अनुसार, गौतम अडानी ने प्लांट प्रबंधन से मुलाकात कर बिजली उत्पादन, तकनीकी संरचना और भविष्य की विस्तार योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान ऊर्जा क्षेत्र में निवेश, आधुनिकीकरण और रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बताया जा रहा है कि यह दौरा अडानी ग्रुप की छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में संभावनाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इस दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे क्षेत्रीय विकास के लिए सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
Live Cricket Info








