Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा

सभी जल प्रदाय योजनाओं को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
बालोद, 22 जनवरी 2026

(ecoindiatoday) जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर  दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अतंर्गत रेट्रोफिटिंग, एकल ग्राम योजना और समूह जल प्रदाय योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विकासखंडवार समीक्षा करते हुए उन क्षेत्रों की पहचान की जहां कार्य की गति धीमी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन समूह जल प्रदाय योजनाओं का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें, ताकि ग्रामीणों को उनके घर पर ही नल से जल मिलना शुरू हो सके। निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री और पाइपलाइन बिछाने के कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिन गांवों में कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहां नियमित रूप से जल आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर  मिश्रा ने कहा कि जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। संबंधित अधिकारी फील्ड पर जाकर समस्याओं का समाधान करें और यह सुनिश्चित करें कि ग्रीष्म ऋतु आने से पहले अधिकतम जल प्रदाय योजनाओं का लाभ लोगों को मिलने लगे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.