कोरबा में एनसीपी कार्यालय का शुभारंभ, प्रदेश अध्यक्ष निलेश बिस्वास ने किया उद्घाटन

कोरबा में एनसीपी कार्यालय का शुभारंभ, प्रदेश अध्यक्ष निलेश बिस्वास ने किया उद्घाटन
(Ecoindiatoday)कोरबा / राष्ट्रीयवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कोरबा जिला कार्यालय का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष निलेश बिस्वास के कर-कमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला महामंत्री मोहम्मद इरशाद की अध्यक्षता में गोपालपुर पुनर्वास क्षेत्र में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि निलेश बिस्वास ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में पार्टी कार्यालय खुलना कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक कदम है। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और जनहित एवं विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार एवं जनसमस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला संयुक्त महामंत्री के रूप में विकास नीमजा, कोषाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद इरफान ,उप महामंत्री के रूप में देविका,संगठन सचिव के रूप में सानू कुमार भारिया तथा राजेश कुमार श्रीवास ब्लॉक उपाध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति रही। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
Live Cricket Info







