जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का बहिष्कार, डीएमएफ फंड में हिस्सेदारी की मांग तेज

जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का बहिष्कार, डीएमएफ फंड में हिस्सेदारी की मांग तेज
(Ecoindiatoday)कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा में सोमवार को आयोजित सामान्य सभा की बैठक उस समय विवादों में आ गई जब जनपद पंचायत सदस्यों ने एकजुट होकर बैठक का बहिष्कार कर दिया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है और विकास कार्यों में उनकी भूमिका को नजरअंदाज किया जा रहा है।
जनपद सदस्यों का कहना है कि जिला पंचायत सदस्यों को विकास कार्यों के लिए डीएमएफ (जिला खनिज न्यास मद) से फंड दिया जाता है, लेकिन जनपद पंचायत सदस्यों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं, ग्राम पंचायतों की विकास कार्य योजना तैयार करते समय भी उनसे कोई सलाह या सुझाव नहीं लिया जाता।
सदस्यों ने इस मुद्दे को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि जिला खनिज न्यास मद से जनपद पंचायत सदस्यों को भी कोटा तय कर राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपने क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्य करा सकें। उनका कहना है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीण विभिन्न समस्याएं और मांगें रखते हैं, लेकिन फंड के अभाव में वे उनका समाधान नहीं कर पाते।
सदस्यों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे सामान्य सभा की बैठकों का बहिष्कार जारी रखेंगे।
Live Cricket Info





