Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

आश्रम छात्रावास में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हित में ननकी राम कंवर ने लिखा कलेक्टर को पत्र

आश्रम छात्रावास में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हित में ननकी राम कंवर ने लिखा कलेक्टर को पत्र

 

(Ecoindiatoday)कोरबा ।जिले के आदिवासी विकास विभाग के विभिन्न आश्रम छात्रावासों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कलेक्टर दर पर निम्न वेतन पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को कई वर्ष से वेतन निर्धारण नहीं हो पाया जबकि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में यह प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है केवल कोरबा जिला को छोड़कर जिससे जिले के कलेक्टर दर के कर्मचारी आर्थिक मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं व लंबित 17 से 18 माह का श्रम सम्मान राशि को जो कांग्रेस शासन काल में लागू किया गया है उसको विभाग 2024 का बताकर आया हुआ बजट को वापस करने की तैयारी में है जो कि वह राशि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हक में है विभाग की गलती को छुपाने के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। देखते हैं प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के पत्र से आदिवासी विकास विभाग अपनी नींद से जगाता है कि नहीं । ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला-कोरबा द्वारा प्राप्त आवेदन के तत्वावधान में जिले के आदिवासी विकास विभाग के आश्रम छात्रावासों में कलेक्टर दर पर में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतन निर्धारण आज तक नहीं किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में इसका पूर्ण लाभ दिया जा चूका है, केवल कोरबा जिला ही बाकि है, जिसका कारण बताने में विभाग के अधिकारी स्पष्ट नहीं है, क्या विभाग स्वयं नहीं चाहता या किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका है, या फिर शासन के नियमो का उल्लंघन कर सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है, इस प्रकार विगत 20 से 25 वर्ष सेवा दे चुके कर्मचारी जिनकी आयु लगभग 50 वर्ष से अधिक हो चुकी वह कर्मचारी रोजगार हेतु क्या करेगा, इनके जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो जायेगा, इस प्रकार इन्हें अन्य जिलों की तरह वेतन निर्धारण किया जाना उचित होगा ।
उन्होंने कलेक्टर से अपेक्षा कि है की जिले के आदिवासी विकास विभाग के आश्रम छात्रावासों में कलेक्टर दर पर में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण एवं विगत 2023-2024 की श्रम सम्मान राशि जारी करने का आदेश कर अवगत कराने का आग्रह किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.