Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

पीएम श्री ईएमआरएस छुरीकला में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पीएम श्री ईएमआरएस छुरीकला में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

IMG 20260127 WA0010 IMG 20260127 WA0006 IMG 20260127 WA0012
कोरबा, 26 जनवरी 2026।
(Ecoindiatoday )एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. असद अहमद जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालय के विभिन्न सदनों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने अनुशासन, एकता एवं राष्ट्रीय गौरव को दर्शाया।

IMG 20260127 WA0010
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, पुलवामा बलिदान एवं आज़ादी का अमृत महोत्सव जैसे विषयों को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन जी रहीं, जिनका स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानपूर्वक किया गया। मंच संचालन कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।
प्राचार्य डॉ. असद अहमद ने अपने उद्बोधन में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका लक्ष्मी पाण्डेय एवं वर्षा शुक्ला जी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को मिठाई वितरण के साथ किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.