Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

हरदी बाज़ार क्षेत्र के एक घर के कुएं में पिछले दो दिन से गिरा था जहरीला अहिराज सांप, कटघोरा वन मण्डल के मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी ने किया गया सफल रेस्क्यु।

हरदी बाज़ार क्षेत्र के एक घर के कुएं में पिछले दो दिन से गिरा था जहरीला अहिराज सांप, कटघोरा वन मण्डल के मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी ने किया गया सफल रेस्क्यु।

(Ecoindiatoday)कोरबा जिला अपनी समृद्ध जैव-विविधता और दुर्लभ वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। यहां कई बार ऐसे जीव देखने को मिलते हैं जिनसे आम लोग चकित रह जाते हैं। इसी कड़ी में जिले के हरदी बाज़ार गांव में एक ऐसी घटना घटी , जिसमें मानव और जीवों के बीच प्रेम भावना दिखी, दरअसल कोरबा जिले के हरदीबाजार गांव के दीपक टंडन के घर के कुएं में एक जहरीला अहिराज सांप गिरा हुआ था जिसको बचाने के उद्देश्य से पहले दिन घर वालों ने बाल्टी लटका दिया ताकि वो खुद से रस्सी के मदद से बाहर निकल जाए पर दूसरे दिन पुनःउठ कर सुबह देखा तो वो कुएं में ही तैरते मिला, जब घर वालों को समझ आगया कि इसका निकलना संभव नहीं तो घटना की जानकारी तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नोवा ) दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी ने मामले की जानकारी कटघोरा डीएफओ श्री कुमार निशांत को दिया फिर उनके मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ 34 किलोमीटर दूर हरदी बाज़ार के लिए सुबह 6 बजे ही रवाना हो गए। गांव पहुंचने पर तय प्रोटोकॉल के तहत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया,करीब आधे घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सांप को बाल्टी के मदद से बाहर निकालने में कामयाबी मिली और आखिरकार सुरक्षित थैले में डाला गया। सफल रेस्क्यू के बाद घर वालों के साथ लोगों ने राहत की सांस ली, जिसमें जितेंद्र सारथी ने बताया यह सांप बेहद ही जहरीला होता हैं पर यह बहुत शांत होता हैं और अन्य सांपों को खाकर उनकी संख्या को नियंत्रण करता हैं और जैव विविधता में अपनी एहम भूमिका निभाता हैं, उसके पश्चात पंचनामा तैयार कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा गया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डीएफओ कुमार निशांत का संदेश

“वन्य जीव हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। Bandeed krait (अहिराज) दुर्लभ प्राणी हमारे जैव-विविधता की धरोहर हैं। यह हमें नुकसान नहीं पहुँचाते, बल्कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जब भी ऐसे जीव आप के घर में घुस जाएं तो मारे नहीं बल्कि वन विभाग या रेस्क्यु टीम को सूचना दे”।

Banded Krait (अहिराज )वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची–2 में संरक्षित प्रजाति है, इसको मारना, पकड़ना, बेचना या नुकसान पहुँचाना कानूनन अपराध है, ऐसे मामले में दोषी पाए जाने पर जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.